मौसम अलर्ट: दुर्ग-रायपुर सहित कई जिलों में हीटवेव अलर्ट, 45 डिग्री तक पहुंचेगा पारा

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रायपुर। छत्तीसगढ में नवतपा शुरू होने से पहले ही भीषण गर्मी से लोग बेहाल हो रहे हैं। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में सूरज आग बरसा रहा है। रायपुर में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जबकि माना क्षेत्र में सबसे अधिक 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दिनभर लोग परेशान रहे। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। हालात ऐसे रहे कि कूलर और पंखे भी गर्म हवा दे रहे हैं। लोगों के लिए एक मिनट भी घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया।

मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने रायपुर में हीटवेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, राजधानी में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना जताई गई है।

विशेषज्ञों का कहना है कि नवतपा की शुरुआत के साथ तापमान में और इजाफा हो सकता है। प्रदेश के मैदानी इलाकों में लू चलने की स्थिति बनी हुई है।

रात में भी नहीं मिल रही राहत
दिन ही नहीं, रात के समय भी गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। देर रात तक उमस और गर्म हवा के कारण लोग चैन की नींद नहीं ले पा रहे हैं। बिजली की बढ़ती खपत के चलते कई इलाकों में लो-वोल्टेज और कटौती की शिकायतें भी सामने आ रही हैं।

स्वास्थ्य विभाग की सलाह

भीषण गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। डॉक्टरों ने ज्यादा से ज्यादा पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और धूप से बचने की अपील की है।

READ MORE  छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून की आहट, नौतपा में होगी बारिश, गरज चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी 

इन इलाकों में ज्यादा असर
राजधानी रायपुर के अलावा दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, महासमुंद और बलौदाबाजार समेत कई जिलों में गर्मी का असर तेज बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों तक हीटवेव जैसी स्थिति बने रहने की संभावना जताई है।

Share this