प्रदेश बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन ने राजशेखर को सभी पदों एवं खेल गतिविधियों से किया सस्पेंड

Share this

० रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर रिश्वत लेने के आरोप में सीबीआई के हत्थे चढ़े अंतर राष्ट्रीय बॉडी बिल्डर रेफरी बी. राजशेखर राव

० इंडियन बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन के निर्देश पर सर्व सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय

भिलाई नगर। नौकरी लगाने के नाम पर रिश्वत लेने के आरोप में अंतर्राष्ट्रीय बॉडी बिल्डर रेफरी बी. राजशेखर राव को बॉडी बिल्डिंग के सभी पदों से एवं बॉडी बिल्डिंग के सभी खेल गतिविधियों से आगामी आदेश तक निलंबित कर दिया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश बॉडी बिल्डर एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र कुमार टेकाम की अध्यक्षता में हुई बैठक में इंडियन बॉडी बिल्डर फेडरेशन के अध्यक्ष स्वामी रमेश कुमार एवं महासचिव चेतन एम पठारे के निर्देशानुसार रविवार को एसोसिएशन के एग्जीक्यूटिव बॉडी की बैठक भिलाई में हुई। बैठक में सीबीआई द्वारा रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किए गए बी राजशेखर राव को छत्तीसगढ़ प्रदेश बॉडी बिल्डर एसोसिएशन के सभी पदों एवं बॉडी बिल्डिंग खेल के सभी क्रियाकलापों से आगामी आदेश तक निलंबित कर दिया गया है।

इंडियन बॉडीबिल्डर फेडरेशन के निर्देशानुसार
छत्तीसगढ़ प्रदेश बॉडी बिल्डर एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद सिंह को एग्जीक्यूटिव कमेटी ने महासचिव पद के कार्यों का प्रभार सौंप दिया है। इस आपातकालीन बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र कुमार टेकाम के अलावा इस महत्वपूर्ण बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ठाकुर कबीरधाम ,कार्यकारिणी सदस्य रमेश हिरवानी धमतरी, सुमित विश्वास कोरबा, मोहम्मद सलीम जांजगीर-चांपा, नाहिद खान राजनांदगांव , एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष तुलसी प्रसाद सोनी व बिलासपुर से सुभाष कुमार वर्चुअल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा बैठक में उपस्थित थे।

READ MORE  नाबालिग के साथ गैंगरेप के आरोपियों को आजीवन कारावास 
Share this