CG Breaking : बद्रीनारायण मीणा बस्तर के न‌ए आईजी, सुंदरराज पी बने NIA में आईजी

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी बद्रीनारायण मीणा को बस्तर रेंज का नया पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) नियुक्त किया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, वर्तमान में पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में पदस्थ बद्रीनारायण मीणा को आगामी आदेश तक आईजी बस्तर रेंज, जगदलपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

बस्तर रेंज राज्य के सबसे संवेदनशील और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शामिल है, ऐसे में यह नियुक्ति प्रशासनिक और सुरक्षा दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

बस्तर आईजी का पद उस समय रिक्त हुआ था जब छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुंदरराज पी को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में इंस्पेक्टर जनरल (IG) के पद पर नियुक्त किया गया। केंद्र सरकार ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए NIA में पदस्थ किया है।

नक्सल विरोधी अभियानों का प्रमुख चेहरा रहे सुंदरराज पी
वर्ष 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वे लंबे समय तक बस्तर रेंज के आईजी रहे। उन्हें छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियानों का सबसे प्रभावशाली अधिकारी माना जाता है।

उनके नेतृत्व में सुरक्षा बलों ने बस्तर के दुर्गम और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार अभियान चलाए, जिससे माओवादी संगठन को बड़ा नुकसान पहुंचा। उनके कार्यकाल में कई बड़े नक्सली मारे गए, बड़ी संख्या में नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया और सुरक्षा बलों की पहुंच अबूझमाड़ जैसे चुनौतीपूर्ण इलाकों तक बढ़ी।

सुंदरराज पी ने केवल सुरक्षा अभियानों पर ही नहीं, बल्कि खुफिया तंत्र को मजबूत करने, स्थानीय युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने, नए सुरक्षा कैंप स्थापित करने तथा सड़क और विकास कार्यों को गति देने पर भी विशेष ध्यान दिया। उनकी रणनीति ने बस्तर में सुरक्षा और विकास दोनों को नई दिशा दी।

READ MORE  मेगा हेल्थ कैम्प में उपचार के साथ दी शासकीय योजनाओं की जानकारी

अब बद्रीनारायण मीणा के सामने बड़ी चुनौती

बस्तर रेंज की कमान संभालने जा रहे बद्रीनारायण मीणा के सामने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। सरकार और पुलिस मुख्यालय को उनसे बस्तर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की उम्मीद है।

Share this