नकटी में बुलडोजर कार्रवाई पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, दीपक बैज-भूपेश बघेल ने प्रभावित परिवारों से की मुलाकात

Share this

रायपुर। राजधानी रायपुर के नकटी गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद बेघर हुए परिवारों से मिलने मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता पहुंचे। नेताओं ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिया और राज्य सरकार की कार्रवाई को गरीब विरोधी बताया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नकटी के ग्रामीणों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब 40 वर्षों से यहां रह रहे गरीब परिवारों के घर उजाड़ दिए गए, जबकि सरकार बड़े प्रोजेक्ट और कॉलोनियों के लिए सस्ती दरों पर जमीन आवंटित कर रही है। उन्होंने मांग की, जिन परिवारों के मकान तोड़े गए हैं। उन्हें तत्काल वैकल्पिक आवास उपलब्ध कराया जाए और पुनर्वास की समुचित व्यवस्था की जाए।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा सरकार की कार्रवाई से कई गरीब परिवारों के सिर से छत छिन गई है। उन्होंने कहा कि गरीब और कमजोर वर्गों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय स्वीकार नहीं किया जाएगा। कांग्रेस प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी।

इस दौरान पूर्व मंत्री शिव डहरिया, पूर्व मंत्री धनेन्द्र साहू, जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन, राजेंद्र पप्पू बंजारे सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने प्रभावित परिवारों की समस्याएं सुनकर सरकार से मानवीय दृष्टिकोण अपनाने और शीघ्र पुनर्वास सुनिश्चित करने की मांग की।

Share this
READ MORE  जयपुर में CNG टैंकर ब्लास्ट: मरने वालों की संख्या हुई 14, PM मोदी ने जताया दुख