CG News: आकाशीय बिजली की चपेट में आए बैगा दंपति की मौत, घर के पास ही बैठे थे दोनों; गांव में पसरा मातम

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में शनिवार शाम आकाशीय बिजली ने एक बैगा दंपति की जान ले ली। तेज गर्जना के बीच गिरी बिजली की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

घटना मरवाही थाना क्षेत्र के ग्राम कटरा ढपनिपानी की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शनिवार शाम करीब 7 बजे मंगल सिंह (46) घर की दीवार से टिककर बैठे थे। उनकी पत्नी बिरस्पतिया बाई (43) पास ही परछी में काम कर रही थीं।

इसी दौरान अचानक तेज गर्जना और चमक के साथ आकाशीय बिजली मकान पर आ गिरी। बिजली की चपेट में आने से दोनों जमीन पर गिरकर अचेत हो गए।

डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

हादसे के बाद परिजनों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

PVTG बैगा समुदाय से था परिवार

मृतक दंपति विशेष पिछड़ी जनजाति (PVTG) बैगा समुदाय से थे। हादसे में परिवार के दो सदस्यों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई और कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी है। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

Share this
READ MORE  चक्रधर समारोह: दुर्ग के गुरु तरुण शर्मा और उनकी शिष्याओं ने कथक की अनुपम प्रस्तुति से बांधा समां