नाचा में डाकू का किरदार निभा रहे डोमार को पद्मश्री | Padma Shri to Domar who plays the role of a dacoit in Nacha

Share this

बालोद29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जिला मुख्यालय से 12 किमी दूर ग्राम लाटाबोड़ के लोक कलाकार डोमार सिंह कुंवर(74) को पद्मश्री पुरस्कार मिलेगा। जो लगभग 61 साल से नाचा की प्रस्तुति देकर लोगों को जागरूक कर रहे है। नाचा में डाकू का किरदार निभाते है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छत्तीसगढ़ से 3 कलाकार को यह पुरस्कार देने का ऐलान किया है। जिसमें जिले के कलाकार डोमार सिंह भी शामिल है।

जिन्होंने छत्तीसगढ़ की विलुप्त होती नाचा नृत्य कला को देश से लेकर विदेशों तक ख्याति दिलाई है। डोमार सिंह कुंवर ने बताया कि कला के क्षेत्र में 11 साल की उम्र से कदम रखा हूं। तब से अब तक छत्तीसगढ़ राज्योत्सव, राजिम कुंभ, दिल्ली सहित देश के अधिकांश राज्यों में 5 हजार से ज्यादा मंचों पर नाचा की प्रस्तुति दे चुका हूं।

वहीं लगभग 10 साल से जगह-जगह कार्यशाला आयोजित कर 100 से ज्यादा बच्चों को नाचा और लोकगीत सिखा रहा हूं। साथ ही इसकी बारीकी और महत्व भी बता रहा हूं। जब नाचा की प्रस्तुति करते हैं, तब कार्यक्रम के अंत में सभी को शराब से बचने और अपराध नहीं करने का संकल्प दिलवाते हैं।

विरासत: बच्चों को सिखाकर सहेजने प्रयास

डोमार सिंह नाचा गम्मत की प्रस्तुति के साथ ही 150 से ज्यादा प्रेरणादायक गीत भी लिख चुके हैं। लाटाबोड़ के पूरन साहू ने बताया कि महज 11 साल की उम्र में कला के क्षेत्र में कदम रखने वाले डोमार सिंह कुंवर विलुप्त होती छत्तीसगढ़ी हास्य गम्मत नाचा कला विधा को जीवित रखने के लिए काम कर रहे हैं। वर्तमान में नाचा गम्मत और संस्कृति की अनोखी विरासत को छोटे बच्चों को सिखाकर इसे सहेजने का प्रयास कर रहे हैं। इसके अलावा प्रेरणादायक लोक गीत, पर्यावरण, नशामुक्ति, कुष्ठ उन्मूलन के गीत भी लिख चुके हैं। इसके अलावा मन के बात मन म रहिगे जैसी तीन छत्तीसगढ़ी फिल्म में अपना योगदान देकर काम भी कर चुके हैं। डोमार के लिखे गीत, गाना की प्रस्तुति आकाशवाणी एवं नाचा का प्रसारण लंदन से भी हो चुका है। वर्तमान में वे साहू समाज के ग्रामीण अध्यक्ष और गांव के ग्राम पटेल भी है। लोक कलाकार के अलावा कई पदों का दायित्व निभा रहे है। कार्यक्रम के अंत में सभी को समाज में एक अच्छी छवि का निर्माण करने और नशे की आदत से दूर रहने संकल्पित किया जाता है।

मुझे डाकू का किरदार निभाना पसंद है: डोमार
डोमार सिंह ने बताया कि मुझे डाकू का किरदार निभाना बेहद पसंद है। नाचा के जरिए हम लोगों का केवल मनोरंजन ही नहीं करते बल्कि सामाजिक बुराइयों को दूर करने का प्रयास भी करते है। शासन की सभी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करते है। पुरस्कार देने की घोषणा के बाद डोमार से मिलने लोक कलाकार सहित अन्य वर्ग के लोग पहुंच रहे है। डोमार सिंह छत्तीसगढ़ी हास्य गम्मत नाचा कला विधा को जीवित रखने के लिए काम कर रहे हैं। वहीं इनके गानों की प्रस्तुति आकाशवाणी व नाचा का प्रसारण लंदन में हो चुका है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  सीएम साय ने की बड़ी घोषणा, माओवादी आतंक प्रभावित क्षेत्र के गांवों में लागू होगी नियद नेल्लानार योजना, नए कैम्प पुलिस का ही नहीं विकास का भी कैम्प होगा