
दुर्ग न्यूज, 27 जनवरी।
राज्य सरकार ने देर रात कई जिलों के एसपी बदले बिलासपुर, रायगढ़,नारायणपुर, कोरबा सहित कई जिलों के एसपी का तबादला हो गया है।

जारी सूची के अनुसार बिलासपुर एसएसपी पारूल माथुर को उप पुलिस महानिरीक्षक एसीबी मुख्यालय रायुपर, कोरबा एसपी संतोष सिंह को बिलासपुर एसपी पदस्थ किया गया है। यू.उदय किरण को कोरबा का एसपी बनाया गया है। रायगढ़ एसपी अभिषेक मीणा को राजनांदगांव और दंतेवाड़ा एएसपी रहे IPS योगेश कुमार पटेल को जीपीएम के एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

