छत्तीसगढ़ के हास्य कवि UAE में करेंगे परफॉर्म, गणतंत्र दिवस होगा सेलिब्रेट | surendra dubey poet dubai Will go to Dubai and recite poetry republic day program

Share this

रायपुर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ के हास्य कवि सुरेंद्र दुबे दुबई में कविता सुनाएंगे। भारत से बुलाए गए चुनिंदा कवियों में दुबे का भी नाम है। यूएई में होने जा रहे इंडिया डे सेलिब्रेशन में दुबे शामिल होंगे। दुबई में रहने वाले भारतीयों के समूह राजस्थान बिजनेस एंड प्रोफेशनल ग्रुप ने इस हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया है।

गणतंत्र दिवस को ध्यान में रखकर ये कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। दुबई में शेख रशीद ऑडिटोरियम में 29 जनवरी को कार्यक्रम होगा। यहां प्रदेश के कवि सुरेंद्र दुबे हास्य कविताएं सुनाएंगे। दुबे अमेरिका के 42 शहरों में काव्य पाठ कर चुके हैं। अन्य देशों में भी जाकर छत्तीसगढ़िया अंदाज में लोगों को हंसा चुके हैं।

ये कवि भी करेंगे परफॉर्म
कार्यक्रम में सुरेंद्र शर्मा, सरदार मंजीत सिंह, सुरेश अवस्थी, केशर मारवाडी और श्वेता सिंह जैसे कवि प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम में बच्चों के लिए कई तरह की प्रतियोगिताएं भी हैं। गणतंत्र दिवस की वजह से दुबई में ये कार्यक्रम आयोजित है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  डॉ. राम रण बिजय सिंह कामधेनु विश्वविद्यालय अंजोरा के कुलपति नियुक्त