अरूण बोले- पलाश चंदेल को फंसाने रची साजिश, षडयंत्र ऐसा कि जांजगीर की महिला और रायपुर में FIR | Arun said – conspiracy hatched to trap Palash Chandel, such a conspiracy that the woman of Janjgir and the FIR in Raipur

Share this

बिलासपुर4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
अरूण साव ने कहा- पलाश को षडयंत्र के तहत फंसाया गया है। - Dainik Bhaskar

अरूण साव ने कहा- पलाश को षडयंत्र के तहत फंसाया गया है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता नारायण चंदेल के बेटे पर लगे दुष्कर्म के आरोपों पर अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव बचाव में आ गए हैं। उन्होंने चंदेल के बेटे को फंसाने के लिए साजिश रचने का भी आरोप लगया है। साथ ही कहा कि कथित महिला जांजगीर की रहने वाली है और रायपुर में FIR दर्ज कराया गया है। फिर भी भाजपा को कानून और न्यायालय पर पूरा भरोसा है।

छत्तीसगढ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल के बेटे पर लगे रेप के आरोप के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस ने जहां इसे राजनीतिक मुद्दा बनाते हुए चंदेल और भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और प्रदेश भर में पुतला दहन किया। वहीं, इस केस में भाजपा नेताओं का खुलकर बयान सामने नहीं आया था। लेकिन, अब भाजपा नेता भी दुष्कर्म के आरोपी पलाश चंदेल के पक्ष में आ गए हैं।

रेप के आरोपी पलाश चंदेल।

रेप के आरोपी पलाश चंदेल।

BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले- कानून पर है पूरा भरोसा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने कहा कि कथित पीड़िता जांजगीर की रहने वाली है और उसने रायपुर में FIR दर्ज कराया है। इससे इस केस में कहीं न कहीं षडयंत्र का इशारा करता है। अभी मामला प्रारंभिक तौर पर है। सारी बातें धीरे-धीरे स्पष्ट हो जाएगी।

भाजपा ऐसे केस में कोताही नहीं बरतेगी
उन्होंने कहा कि भाजपा का इतिहास सबको मालूम है। हम इस तरह के मामलों में कोताही बरतने वाले नहीं है। सामान्यत: ऐसे मामलों में घटनास्थल जहां है, वहां FIR होता है। लेकिन, इस केस में घटना कहीं और है और FIR कहीं और की गई है।

नारायण चंदेल के बेटे पर मामला क्या है
जांजगीर-चांपा जिले की एक आदिवासी युवती ने दो दिन पहले रायपुर के महिला थाने में शिकायत की। उसका आरोप था, पलाश चंदेल पिता नारायण चंदेल नाम के युवक ने रेप किया है और जब वह गर्भवती हो गई तो गर्भपात भी कराया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने पलाश के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया। पीड़िता सरकारी नौकरी में है। उसने बताया कि 2018 में फेसबुक के माध्यम से पलाश चंदेल उसके संपर्क में आया था। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पलाश ने उसे शादी का प्रस्ताव दिया था और शादी करने के नाम पर लंबे समय से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  छत्तीसगढ़ में पहली बार होगी प्रोफेशनल बॉक्सिंग इवेंट…!!