पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कन्हैया कुमार आज बस्तर में, कवासी लखमा के लिए करेंगे प्रचार

Share this

दुर्ग न्यूज़, 13 अप्रैल। छत्तीसगढ़ समेत देश भर में 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान होगा। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कन्हैया कुमार आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रचार करेंगे। वहीं दूसरी तरफ कन्हैया कुमार आज बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र का दौरा कर सकते हैं। बिलासपुर के मस्तूरी में कांग्रेस की एक बड़ी जनसभा प्रतावित है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा की तरफ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी आज बस्तर और कांकेर जिले के दौरे पर रहेंगे और दोनों जगहों पर बड़ी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  ट्रेन रोकने से पहले ही पुलिस ने रोका, बिगड़ी टाइमिंग और मनमानी के खिलाफ आक्रोश | Police stopped before stopping the train, outrage against bad timing and arbitrariness