रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज बस्तर और कांकेर में, गृह मंत्री अमित शाह कल खैरागढ़ में लेंगे चुनावी सभा

Share this

दुर्ग न्यूज़, 13 अप्रैल। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान चरम पर है। ऐसे में राष्ट्रीय नेताओं का छत्तीसगढ़ में लगातार दौरा हो रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज 13 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बस्तर एवं कांकेर लोकसभा क्षेत्र में आयोजित आमसभा में हुंकार भरेंगे। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजनांदगांव लोकसभा के खैरागढ़ में 14 अप्रैल को चुनावी सभा लेंगे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

भाजपा प्रदेश महामंत्री जगदीश रामू रोहरा ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक रक्षा मंत्री सिंह दिल्ली से सुबह 10.30 बजे रवाना होंगे और दोपहर 12.30 बजे जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी विमानतल पहुंचेंगे। दोपहर 1.15 बजे बस्तर के भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप के लिए बरपुर रोड गीदम दंतेवाड़ा में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। दंतेवाड़ा में आयोजित सभा को संबोधित करने के पश्चात रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कांकेर लोकसभा क्षेत्र के बालोद के सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में आयोजित आमसभा में दोपहर 3.15 बजे कांकेर प्रत्याशी भोजराज नाग एवं छत्तीसगढ़ के सभी 11 लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की जीत के लिए उत्साह का संचार करेंगे। बालोद में आयोजित सभा को संबोधित करने के पश्चात रक्षा मंत्री शाम 4.40 बजे राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे। वहां से शाम 4.50 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

वहीं देश के गृह मंत्री अमित शाह राजनांदगांव लोकसभा के खैरागढ़ में 14 अप्रैल को लोकसभा प्रत्याशी संतोष पांडे के पक्ष में प्रचार के लिए पहुंचने वाले हैं, जिसकी तैयारियां जोरों पर है। शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा के लिए तैयारी का जायजा लेने प्रदेश भाजपा के नेतागण खैरागढ़ स्थित फतेह सिंह मैदान पहुंचे, जहां आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

READ MORE  आरोपी बोले-आज तुझे खत्म कर देंगे, सरकारी जमीन में गौठान बनाने को लेकर विवाद | Sarpanch was beaten with sticks and rods in Balodabazar, Chhattisgarh Crime News

खैरागढ़ पहुंचे क्लस्टर प्रभारी राजेश मूणत, संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, लोकसभा प्रभारी नारायण चंदेल व महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने तैयारियों का जायजा लेने के साथ ही खैरागढ़ के नेताओं से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान कार्यक्रम प्रभारी कोमल जंघेल एवं विक्रांत सिंह,जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू, विधानसभा सहसंयोजक खम्मन ताम्रकार, टीके चंदेल, विकेश गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share this