दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से पहले दिन एक नामांकन जमा

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

दुर्ग न्यूज़, 13 अप्रैल। लोकसभा चुनाव-2024 के तृतीय चरण के अंतर्गत नामांकन जमा करने के प्रथम दिवस संसदीय क्षेत्र 7 दुर्ग के लिए एक नामांकन जमा हुआ। श्याम सुंदर साहू ने लोकतंत्र कांग्रेस पार्टी से नामांकन जमा किया। आज जिनके नाम से नामांकन पत्र खरीदे गए उनमें हरिश्चंद्र निर्दलीय, सुखदेव टंडन राष्ट्रीय जर्नलिस्ट पार्टी, अरुण कुमार जोशी निर्दलीय, शंकर ठाकुर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, विजय बघेल भाजपा., हरिश्चंद्र ठाकुर निर्दलीय, अनूप कुमार पांडे निर्दलीय, बलदेव सिंह साहू निर्दलीय, यशवंत कुमार साहू भारतीय शक्ति योजना पार्टी, अलीहुसेन सिद्दकी निर्दलीय, विकास शर्मा निर्दलीय, राजेन्द्र साहू इंडियन नेशनल कांग्रेस, श्रीमती सविता बंजारे शक्ति सेना भारत देश, सुश्री पुष्पा मेरिया निर्दलीय और अंशिका जैन निर्दलीय शामिल हैं।

Share this
READ MORE  इंद्रावती नदी में डूबे सातों युवकों को किया गया रेस्क्यू, उफनती नदी पार करते समय पलट गई थी नाव