गणतंत्र दिवस के दिन आया नन्हा मेहमान, बेटी ने भी 15 अगस्त के दिन लिया था जन्म | republic day in raipur Son born in Raipur, daughter also born on 15th August

Share this

रायपुर11 मिनट पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक

रायपुर की एक दंपत्ति के लिए गणतंत्र दिवस की तारीख यादगार बन गई। 26 जनवरी को देश में संविधान लागू होने का जश्न भारत मना रहा था। रायपुर के ठाकुर परिवार में ये खुशी डबल हो गई क्योंकि 26 जनवरी के दिन नन्हा मेहमान घर आया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

बेटी का जन्म 15 अगस्त 2018 को हुआ था।

बेटी का जन्म 15 अगस्त 2018 को हुआ था।

रायपुर के रहने वाले राहुल ठाकुर के बेटे वंश का जन्म 26 जनवरी गुरुवार के दिन हुआ। भारत देश से जुड़ा इस परिवार के बीच एक और अनूठा संयोग है। दरअसल और राहुल ठाकुर को सबसे पहले एक बेटी के पिता बने। 15 अगस्त साल 2018 को बेटी ने जन्म लिया था । यह तारीख भी देश के इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण है। राहुल ठाकुर की बिटिया का नाम गीत है। इस तरह आजादी के पर्व पर बेटी और गणतंत्र दिवस पर राहुल बेटे के पिता बने।

प्रोडक्ट का नाम भी जय हिंद

प्रोडक्ट का नाम भी जय हिंद

कंपनी का नाम जय हिंद
राहुल ठाकुर बताते हैं – मेरे दादाजी पुलिस फोर्स में थे । बचपन में हमने उन्हें यूनिफॉर्म में देखा है और तब से देश प्रेम के प्रति हमारी एक अलग भावना रही है । बचपन से ही घर में देश प्रेम का माहौल देखा। हम आपस में एक दूसरे को हाय हेलो नहीं बल्कि जय हिंद कहकर मिलते हैं। जब बेटी का जन्म 15 अगस्त को हुआ तो यह मेरे लिए अनोखा अहसास था, अब बेटे का जन्म भी 26 जनवरी को हुआ है।

राहुल ठाकुर को देश से इस कदर लगाव है कि उन्होंने अपनी कंपनी का नाम भी जय हिंद इंटरप्राइजेज रखा है । राहुल फर्नीचर और एग्रो इक्विपमेंट्स के कारोबारी हैं । अपने प्रोडक्ट्स पर भी जय हिंद लिखते हैं और तिरंगे का स्टीकर लगाते हैं। फोन पर भी लोगों से बात करने करते समय जय हिंद कहते हैं।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  300 गांवों में घूमी पुलिस तब पकड़े गए कोटा के पंप में फायर करने वाले लुटेरे | Police roamed 300 villages then caught robbers firing in Kota pump