धान खरीदी में दो दिन बचे, 149 किसानों से खरीदना चुुनौती | Two days left to buy paddy, challenge to buy from 149 farmers

Share this

डौंडीएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

तहसील मुख्यालय डौंडी की धान खरीदी केंद्र में अब तक 1789 किसानों से 73 हजार 319 क्विंटल 20 किलो धान खरीदी कर ली गई है। अब बचे हुए 2 दिन में 149 किसानों से धान खरीदना है। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति डौंडी के प्रबंधक आरआर ठाकुर ने बताया कि इस सीजन में 1 नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ हुई थी जो कि 25 जनवरी तक समिति द्वारा 15 करोड़ 12 लाख 34 हजार 272 रुपए की धान की खरीदी की गई है।

जिसमें 11 करोड़ 23 लाख 14 हजार 540 रुपये की धान खरीदी किसानों से व साथ ही 3 करोड़ 37 लाख 34 हजार 665 रुपए की वसूली की गई है।

आवराटोला, कामता, खैरवाही, डौंडी, सलाईटोला, बेलरगोंदी, अकोला, उकारी, छिंदगांव में इस सीजन में 25 जनवरी की स्थिति में धान खरीदी की गई। अब तक समिति के केंद्र उप मंडी प्रांगण डौंडी से 45340 क्विंटल धान का परिवहन हो चुका है तथा 28353 क्विंटल 20 किलो धान फड़ में जाम है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  अवधि समाप्त होने के बावजूद 3 साल से चल रहा था भिलाई में दो-दो नर्सिंग होम, औचक निरीक्षण में मिली गड़बड़ी