
बालोद17 मिनट पहले

- कॉपी लिंक

जिला मुख्यालय बालोद में बुधवार को राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह में लंबे समय बाद रौनक दिखी, इस बार बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। समारोह की मुख्य अतिथि प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया ने सुबह नौ बजे स्व.सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन भी किया। मुख्य अतिथि श्रीमती भेंडिया ने शांति के प्रतीक श्वेत कपोत और हर्षोल्लास के प्रतीक रंगबिरंगे गुब्बारे भी छोड़े।

इस अवसर पर उपस्थिति संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, संजारी-बालोद विधायक संगीता सिन्हा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथिलेश निरोटी, नगर पालिका परिषद बालोद के अध्यक्ष विकास चोपड़ा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश डाॅ. प्रज्ञा पचैरी, कलेक्टर कुलदीप शर्मा, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव, सेनानी 14वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल डी.आर.आचला, वनमंडल अधिकारी आयुष जैन, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर इंदिरा तोमर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम में अतिथियों के द्वारा पद्मश्री से नामित होने वाले जिले के बालोद विकास खण्ड के ग्राम लाटाबोड़ निवासी डोमार सिंह कुंवर को सम्मानित भी किया गया।
