आज दुर्ग दौरे पर गृहमंत्री अमित शाह, पद्मश्री उषा बारले के घर जाएंगे फिर जनसभा को करेंगे संबोधित, पूरा शहर छावनी में तब्दील

Share this

दुर्ग न्यूज, 22 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल पूरे होने पर जनसभा को संबोधित करने गृहमंत्री अमित शाह पहली बार भिलाई दुर्ग आ रहे हैं। वो यहां लगभग पौने 2 घंटा रुकेंगे। वो आज भिलाई के सेक्टर-1 स्थित पद्मश्री उषा बारले के घर जाएंगे। जारी शेड्यूल के मुताबिक अमित शाह दोपहर 1:35 बजे हेलीकॉप्टर से जयंती स्टेडियम पहुंचेंगे और दोपहर 3:15 बजे बालाघाट मध्यप्रदेश के लिए रवाना हो जाएंगे। पद्मश्री उषा बारले के घर की ओर जाने वाले सभी रास्तों में पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए दुर्ग पुलिस ने 500 से अधिक जवानों ड्यूटी पर लगाया है। इसके साथ ही राज्य के कई जिलों से टीआई और अन्य बड़े अधिकारियों को बुलाया गया है।
आपको बता दें कि गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में 50 हजार से अधिक लोगों के आने की संभावना है जिसके मद्देनजर दुर्ग यातायात पुलिस ने पार्किंग प्लान तैयार कर अलग-अलग रूट्स से आने वाले वाहनों के लिए रूट चार्ट भी निर्धारित किया है। जारी रूट चार्ट के मुताबिक राजनांदगांव और बालोद से आने वाले वाहन पुलगांव चौक-पोटिया चौक-महाराजा चौक-सोनी फर्नीचर के सामने-मिनी स्टेडियम पद्मनाभपुर में पार्किंग करके कार्यक्रम स्थल की ओर रवाना होंगे। शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए आज दुर्ग पुलिस ने शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है। इस दौरान कोई भारी वाहन शहर के अंदर नहीं जा सकेगा। सभी गाड़ियों को शहर के बाहर ही रोक दिया जाएगा। कार्यक्रम के बाद भारी वाहनों को एंट्री दी जाएगी। पाटन और उतई से आने वाले वाहन एमडी चौक, जेल तिराहा, पुलिस लाइन और कन्या कॉलेज में पार्क होंगे। नेहरू नगर की ओर से आने वाले वाहन वाय शेप ब्रिज से सांइस कॉलेज, मालवीय नगर चौक, बालक छात्रावास, खालसा पब्लिक स्कूल में पार्क होंगे। इसी तरह धमधा की ओर से आने वाले वाहन ग्रीन चौक, रेलवे स्टेशन, मालवीय नगर, पॉलिटेक्निक कॉलेज में पार्क होंगे। पटेल चौक की ओर से आने वाले वाहन उतई तिराहा, जेआरडी स्कूल में पार्क होंगे।
गौरतलब हो कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दोपहर 12:45 बजे राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। दोपहर 1:15 बजे राजधानी भिलाई के लिए हेलीकॉप्टर से निकलेंगे। 1:35 बजे भिलाई के जयंती स्टेडियम पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से होते हुए दोपहर 1:40 बजे सेक्टर 1 सड़क नंबर 7 स्थित पद्मश्री उषा बारले के घर जाएंगे। दो बजे तक यहां रुकने के बाद दोपहर 2:10 बजे रविशंकर स्टेडियम दुर्ग पहुंचेंगे और 3 बजे तक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 3:15 बजे हेलीकॉप्टर से बालाघाट मध्यप्रदेश के लिए रवाना हो जाएंगे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  सहायक शिक्षक को किया गया निलंबित, चौकीदार और छात्रों ने कमरे में बंद कर पुलिस को बुलाया | Assistant teacher suspended for being caught with woman in pre-matric tribal boys hostel Langi