सारंगढ़ में व्यापारी के घर मिले 2 करोड़, चोरी की जांच करने ग‌ई थी पुलिस

Share this

दुर्ग न्यूज (सारंगढ़-बिलाईगढ़) 22 जून। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में एक व्यापारी के घर से पुलिस को कराड़ों रुपए मिले हैं। व्यापारी के घर पर बुधवार तड़के करीब 20 लाख रुपए की चोरी हुई जिसकी शिकायत पर पुलिस उसके घर जांच करने पहुंची। इस दौरान घर में एक पलंग के नीचे रुपयों के बंडल मिले। इतने रुपए देख पुलिस भी हैरान रह गई। आनन फानन में मशीन मंगाकर नोट गिने तो यह 2 करोड़ 76 हजार 400 रुपए थे। अब पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

मिली जानकारी के अनुसार मामला जिले के भटगांव थाना क्षेत्र का है। मंगलवार-बुधवार दरमियानी रात भटगांव के वार्ड 11 में रहने वाले शोभित नामदेव के घर चोरी हो गई। बताया जा रहा है कि रात में खाना खाने के बाद परिवार के सभी लोग सोने चले गए। बुधवार तड़के 4 से 5 बजे के बीच चोरी की बात कही जा रही है। घर में रखी अलमारी से चोर ने 15 लाख कैश व 5 लाख के गहने चुरा लिए। चोरी की यह घटना सीसी टीवी में भी कैद हो गई। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घर पर जांच करने पहुंची।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

पलंग के नीचे नोटों के बंडल देख पुलिस हैरान
भटगांव पुलिस जब व्यापारी के घर पहुंची और जांच शुरू की तो पलंग के नीचे नोटों के बंडल देख हैरान रह गई। शुरुआती पूछताछ में व्यापारी ने नोटों को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दी। पुलिस ने मशीन मंगवाई और नोटों की गिनती शुरू कराई। घंटों मशक्कत के बाद गिनती पूरी हुई। पलंग के नीचे व्यापारी ने 2 करोड़ 76 हजार 400 रुपए कैश छिपा रखा था। पुलिस ने चोरी की घटना के साथ ही करोड़ों के नोट मिलने की भी जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस इसकी सूचना आयकर विभाग को देने की तैयारी में है।

READ MORE  निगम क्षेत्र में 2 करोड़ के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन | Bhoomipujan of construction works worth 2 crores in corporation area
Share this