दुर्ग में ED की रिटायर्ड पटवारी कमलेश राजपूत के निवास पर छापेमारी 

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग। ED की बड़ी कार्रवाई सेवानिवृत्त पटवारी कमलेश राजपूत के ठिकानों पर चल रही है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

ईडी के अफसर मंगलवार सुबह सिकोला भाठा स्थित सेवानिवृत्त पटवारी कमलेश राजपूत के निवास पर पहुंचे। दो वाहनों से पहुंची टीम दस्तावेजों और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच कर रही है। कमलेश राजपूत पटवारी संघ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं और उनकी दोनों बेटियां वर्तमान में पटवारी हैं। बता दें कि सेवा में रहने के दरम्यान ही कमलेश को लेकर करोड़पति पटवारी होने की बड़ी चर्चा रहती थी। यहां उल्लेखनीय है कि हाल ही में उन्हें भाजपा के किसी प्रकोष्ठ का सलाहकार बनाया गया है। कमलेश राजपूत, बहुचर्चित बिल्डर मनोज राजपूत के रिश्तेदार हैं।

इधर ED की एक टीम पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के PA रहे कृष्ण कुमार चंद्रवंशी के निवास भिलाई तीन पर भी पहुंची है। सूत्रों के अनुसार कार्रवाई राजस्व से जुड़े मामले में जांच का हिस्सा होने की चर्चा है। हालांकि, ED की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही मामले का खुलासा होगा।

Share this
READ MORE  छतीसगढ़ सरकार ने दिए 5 करोड़ असम बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ