BREAKING: रायपुर से नागपुर जा रही बोलेरो की ट्रक से भीषण टक्कर, 3 मासूमों समेत 8 की मौत

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

भंडारा। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। हादसा लखनी तालुका क्षेत्र में मानेगांव और पिंपलगांव के बीच नेशनल हाईवे-53 पर हुआ। यहां तेज रफ्तार बोलेरो की आयशर ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

पुलिस के मुताबिक, हादसा शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे हुआ। बोलेरो में कुल आठ लोग सवार थे, जिनमें पांच वयस्क और तीन बच्चे शामिल थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सभी आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

रायपुर से नागपुर जा रहे थे सभी लोग

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बोलेरो सवार सभी लोग छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से नागपुर की ओर जा रहे थे। वे नेशनल हाईवे-53 से होकर महाराष्ट्र की तरफ बढ़ रहे थे। इसी दौरान मानेगांव और पिंपलगांव के बीच उनकी गाड़ी की ट्रक से भिड़ंत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने सभी आठ मौतों की पुष्टि की है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच जारी है।

Share this
READ MORE  नशे में धुत होकर बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, दुल्हन ने तोड़ी शादी, धमकियों पर FIR