CGPSC घोटाला : ED की बड़ी कार्रवाई, अपर कलेक्टर चेतन बरघोरिया गिरफ्तार; कोर्ट ने 6 दिन की रिमांड पर भेजा

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC गड़बड़ी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बलरामपुर-रामानुजगंज के एडिशनल कलेक्टर चेतन बरघोरिया को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी CGPSC में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच के दौरान की गई है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

गिरफ्तारी के बाद ED ने चेतन बरघोरिया को विशेष अदालत में पेश किया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने उन्हें 6 दिन की ED रिमांड पर भेज दिया। अब जांच एजेंसी रिमांड के दौरान उनसे मामले से जुड़े अहम पहलुओं पर पूछताछ करेगी।

 

WhatsApp चैट से खुली जांच की नई कड़ी

 

ED ने रिमांड की मांग के दौरान उत्कर्ष चंद्राकर और चेतन बरघोरिया के बीच हुई WhatsApp चैट को अहम आधार बताया। जांच एजेंसी का कहना है कि इन डिजिटल साक्ष्यों के संबंध में पूछताछ जरूरी है। कोर्ट ने ED की मांग स्वीकार करते हुए छह दिन की रिमांड मंजूर कर दी।

 

CGPSC केस में संपर्क और लेन-देन की पड़ताल

 

रिमांड के दौरान ED कथित CGPSC गड़बड़ी से जुड़े संपर्कों, संभावित लेन-देन और डिजिटल साक्ष्यों की पड़ताल कर सकती है। जांच एजेंसी मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

 

बलरामपुर-रामानुजगंज में ADM हैं बरघोरिया

 

चेतन बरघोरिया वर्तमान में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के एडिशनल कलेक्टर के पद पर पदस्थ हैं। अधिकारियों के अनुसार, CGPSC मामले की जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर ED ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है।

 

छत्तीसगढ़ में CGPSC से जुड़ी कथित अनियमितताओं की जांच के बीच यह गिरफ्तारी मामले में एक अहम कार्रवाई मानी जा रही है।

READ MORE  CG BREAKING: धमतरी में भारतमाला परियोजना मामले में EOW की बड़ी कार्रवाई, ठेकेदार दीपेश गांधी के घर रेड 
Share this