भिलाई में फोम फैक्ट्री में लगी भीषण आग, गोदाम का माल जलकर खाक 

Share this

० जामुल थाना क्षेत्र के छावनी स्थित जगदम्बा फोम्स में हादसा, फायर ब्रिगेड की टीम ने संभाला मोर्चा; आग लगने की वजह अज्ञात

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक बड़ी अग्नि दुर्घटना सामने आई है। जामुल थाना क्षेत्र के छावनी स्थित जगदम्बा फोम्स में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते गोदाम में रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

जानकारी के मुताबिक, जगदम्बा फोम्स में सोफा और दीवान के गद्दे बनाने का काम होता है। फैक्ट्री में अचानक आग लगने से वहां रखे फोम और अन्य सामान इसकी चपेट में आ गए। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक गोदाम में रखा सामान पूरी तरह जल चुका था।फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Share this
READ MORE  कामधेनु विश्वविद्यालय में हैंड्स ऑन ट्रेंनिंग ऑन एक्सपेरिमेंटल टेक्निक्स इन फार्माेकोलॉजी एंड टॉक्सिकोलॉजी विषय पर कार्यशाला का समापन