दस फीट ऊंचा बर्फ़ से बनेगा “शिवलिंग”

Share this

महाशिवरात्रि पर दुर्ग में 108 लिंगीय महारुद्राभिषेक
अभिलिप्सा पांडा सुमधुर गीतों की प्रस्तुति देंगी
दुर्ग न्यूज, 29 जनवरी। महाशिवरात्रि पर इस वर्ष 18 फरवरी को मनोज राजपूत लेआउट्स प्रा. लि द्वारा भव्य आयोजन बायपास रोड पर किया जा रहा है। इस दिव्य आयोजन में प्रातः 9 बजे से 108 लिंगीय महारुद्राभिषेक 11 विद्वान ब्राम्हणों द्वारा किया जाएगा। इस तरह का आयोजन पहली बार दुर्ग में हो रहा है जिसमें 10 फीट ऊंचे बर्फ से बने शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। महारुद्राभिषेक में पूरे छत्तीसगढ़ से 108 परिवार जजमान बनेंगे। इसके लिए व्यापक तैयारियां की जा रही है। आयोजक ने बतया कि कार्यक्रम में पूरे छत्तीसगढ़ से श्रद्धालु आएंगे। इसे देखते हुए 15 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। शाम 7 बजे से सुप्रसिद्ध गायिका अभिलिप्सा पांडा की भक्तिमय गायन-भजनों की प्रस्तुति होगी। हर हर शंभु, शिवा महादेव की गायिका अभिलिप्सा ने एक अलग ही शिवमय वातावरण बनाया है।
कार्यक्रम का संचालन कर रही गुंजन चौहान चंदेल ने बताया कि इस आयोजन में भजन मंडली द्वारा दोपहर 1 बजे से शिव गाथा का वर्णन किया जाएगा। शिव पुराण के साथ साथ संगीतमय कार्यक्रम के माध्यम से ऐसी प्रस्तुति की जाएगी जो पूरे वातावरण को शिवमय कर देगी। कथावाचक पंडित लाखेश्वर पांडेय महाराज ने बताया कि युग परिवर्तन हो रहा है, लोग कलयुग की अपेक्षा कर रहे थे लेकिन अब शिवयुग आ गया है। भगवान शिव की महिमा को जानने और समझने लोगों में जो जिज्ञासा है उसे यह आयोजन पूर्ण करेगा। 108 लिंगीय महारुद्राभिषेक का लाभ न सिर्फ कार्यक्रम में शामिल लोगों को मिलेगा बल्कि इसका उद्देश्य विश्वकल्याण के लिए है। इसलिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर महारुद्राभिषेक में सम्मिलित होने और शिवमहापुराण का श्रवण करने अपील की गई है। पंडित श्री पांडेय ने कहा है कि महाप्रसादी का लाभ किसी भी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने के बाद प्रसाद अवश्यम ग्रहण करना चाहिए। इस आयोजन में महाप्रसादी का प्रबंध किया गया है।

Share this
READ MORE  ढाई अरब साल पुराने ग्रेनाइट पत्थर से बनाई गई है रामलला की मूर्ति, इस पर मौसम का नहीं होगा कोई असर