12 को पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा, 65 केंद्रों में 25 हजार प्रतिभागी बैठेंगे

Share this

दुर्ग न्यूज, 8 फरवरी। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा 12 फरवरी को प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसके लिए जिले में कुल 65 परीक्षा केन्द्र बनाये गए है। जिनमे कुल 25 हजार 302 प्रतिभागी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। उक्त परीक्षा 12 फरवरी को दो सत्रों में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक तथा अपरान्ह 3 बजे से 5 बजे तक होगी। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर संपूर्ण प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी है। परीक्षा के संचालन एवं नियंत्रण हेतु डिप्टी कलेक्टर महेश सिंह राजपूत को नोडल अधिकारी एवं होमन लाल भोंसले, व्याख्याता को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। साथ ही परीक्षा के सुचारू रूप से संचालन हेतु 22 प्रशासनिक अधिकारियों एवं उतने ही पुलिस अधिकारियों की टीम गठित कर दी गई है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दिव्यांग अभ्यर्थी सह लेखन हेतु 10 फरवरी तक कर सकते है आवेदन
दिव्यांग परीक्षार्थी जिन्हें सह लेखक की आवश्यकता है वे सह लेखक की अनुमति के लिये जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक 32 में अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में कार्यालयीन समय में जमा कर सकते है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  हजरत बाबा सैय्यद अब्दुर्रहमान शाह काबुली रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर मुख्यमंत्री ने चढ़ाई चादर