सफाई कार्य में लापरवाही, भिलाई निगम के 8 कर्मचारी निलंबित

Share this

निगम आयुक्त की कार्रवाई

भिलाई नगर। सफाई कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को निगम आयुक्त रोहित व्यास ने निलंबित कर दिया है। इस प्रकार 8 कर्मचारी निलंबन की श्रेणी में शामिल हैं। सफाई कार्य के लिए किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरतने के निर्देश निगम आयुक्त ने अधिकारी/कर्मचारियों को दिए हैं। इस संबंध में विगत दिनों महत्वपूर्ण बैठक भी हुई ई थी, जिसमें यह कर्मचारी बिना सूचना बैठक से नदारद रहे। जबकि उपस्थित होने इन्हें पूर्व से सूचना दी गई थी। बावजूद इसके कर्मचारियों ने निर्देशों की अवहेलना की। निगम आयुक्त ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए 8 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। उन्होंने कहा है कि सफाई कार्य शहर की प्राथमिकता क्रम में है। बावजूद कुछ सफाई कर्मचारी अपने कर्तव्य के प्रति उदासीन बने हुए थे। लापरवाही बरतने वाले सफाई विभाग के कर्मचारी प्रेमदास, रामकुमार, वीरेंद्र मारकंडेय, भिलाल सिंह साहू, प्यारेलाल, धनबहादुर सोनी, एस पापैय्या तथा हेमकुमार को आयुक्त ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता इन्हें होगी।

Share this
READ MORE  केवल साधन के बल पर हम भगवान को नहीं जान सकते, भगवत्कृपा आवश्यक है - श्रीश्वरी देवी