25 लाख के ब्राउन शुगर के साथ दो पकड़ाए, एन्टी क्राइम, सायबर यूनिट दुर्ग तथा दुर्ग थाना की संयुक्त कार्यवाही

Share this

 

दुर्ग न्यूज 5 मार्च। होली पूर्व नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान को आज बड़ी सफलता मिली। दुर्ग थाना क्षेत्र में 25 लाख के ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपी पकड़े गए।
पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने आज बताया कि पुलिस टीम द्वारा नशे के कारोबारियों पर सतत् निगाह रखी जा रही थी, विशेष सूत्र भी लगाये गये थे। जेल से रिहा हुए पूर्व के आदतन नशे के कारोबारियों पर भी निगाह रखी जा रही थी। इसी दौरान एसीसीयू की टीम को सूत्रों से पता चला कि शिवपारा निवासी पुराना आदतन नशे का कारोबारी लक्की महार अपने साथी कांशी निषाद के साथ मिलकर शिवपारा इमली पेड़ के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ ब्राउन शुगर अपने पास रखे है एवं उसे बेच रहे हैं। सूचना मिलने पर टीम द्वारा शिवपारा इमली पेड़ के पास लक्की महार (29 )पिता सोहन महार शिवपारा एवं कांशी निषाद ( 24) पिता संतू निषाद शिवपारा को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी लक्की महार के कब्जे से 7 बंडल में 140 पुड़िया ब्राउन शुगर वजनी करीब 15.550 ग्राम एवं कांशी निषाद के कब्जे से 5 बंडल में 100 पुड़िया ब्राउन शुगर वजनी करीब 9.99 ग्राम कुल वजनी करीब 25.540 ग्राम, कीमत करीबन 25 लाख रुपए बरामद किया गया। मौके पर ही आरोपियों के विरूद्ध विधिवत् कार्यवाही की गयी। थाना दुर्ग से एनडीपीएस एक्ट के तहत् अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Share this
READ MORE  ‘एकाग्र रमाकांत श्रीवास्तव’ पर साइंस कालेज में साहित्यिक आयोजन शुरू