
भिलाई नगर 5 मार्च। राजीव मितान क्लब द्वारा स्मृति नगर दीनदयाल कालोनी में खेलकूद का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप छत्तीसगढ़ के बच्चों को खेलकूद में अग्रणी रहने के लिए किया गया है। जिससे बच्चो का स्वास्थ्य, दिमाग और शरीर का गठन मजबूत बने। वह आने वाले किसी भी संघर्षपूर्ण स्थिति का सामना आसानी से कर सकें। आज प्रदेश के महासचिव अरुण सिंह सिसोदिया, कमलेश देवांगन, सरसीज घोष जिलाध्यक्ष, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, वार्ड के युवा मितान अध्यक्ष भावेश रंजन घोष, यशराज सिंह, पी. बाबूराव झुं.झो.प्र के ब्लॉक अध्यक्ष, श्रीमती राउत , भास्कर, ज्योति राव एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाए। बच्चों के अत्यधिक उत्साह देखकर श्री सिसोदिया ने कहा, श्री बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के बच्चे और नौजवान को नई दिशा मिलेगी ऊर्जावान होंगे। कमलेश देवांगन ने कहा हर तिमाही में ऐसे आयोजन करते रहेगें। सरसीज घोष ने महिलाओ को भी खेलकूद में शामिल किया। अध्यक्ष भावेश रंजन घोष ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के साथ प्रोत्साहन पुरस्कार बच्चो, बुजुर्गों और महिलाओं को भी वितरित किए।

खेलकूद में बोरी दौड़, गिल्ली डंडा, 100 मीटर दौड़ ( बालक / बालिका ) , कुर्सी रेस, रस्साखींच, भौरा चालन , पिट्ठूल, गोली चम्मच, बैडमिंटन, लम्बी कूद इत्यादि शामिल थे।
*प्रत्येक बच्चों , महिलाओ एवं पुरुषों के लिए चाकलेट एवं महिलाओ और बुजुर्गो के लिए चाय नाश्ता का भी प्रबंध किया गया था।*

