बैंकिंग फ्रॉड ला जानो, अपन बैंक से संबंधित जानकारी झन दुहूँ क़ोई ला, युवा साथी नशापान ले रहो दुरिहा – लगी खाकी की चौपाल

Share this

दीदी और महतारी अपन कानूनी अधिकार ला जानो

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग न्यूज, 6 मार्च। ग्राम बीजाभाटा थाना रानीतराई में खाकी की चौपाल लगाकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। उपस्थित ग्रामीणों की समस्याएं, शिकायतों को सुना गया। बच्चों को गुड टच बैड टच और उनके मदद के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर *1098* की जानकारी दी गई। वहीं ग्रामीणों द्वारा बहुत से कानूनों के बारे में जानने की जिज्ञासा प्रकट की गई। उनको साइबर सुरक्षा,घरेलू हिंसा अधिनियम, टोनही प्रताड़ना अधिनियम ,विभिन्न महिला संबंधी कानून एवं शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन देवांश सिंह राठौर द्वारा ग्रामीण को यातायात नियमों का पालन करने, डायल 112 के बारे में बताया गया, साथ में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी, जमीन संबंधी ठगी, केवाईसी और बैंकिंग संबंधी ठगी के संबंध में जानकारी दी गई और ग्रामीणों द्वारा भविष्य में आगे भी इस तरह की चौपाल गांव में करने की बात रखी की गई। जहां रक्षा टीम एवं थाना प्रभारी ऐनु देवांगन और स्टाफ उपस्थित रहे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  महेन्द्र लोढ़ा बने भाजपा गंजपारा सदर मंडल के मंत्री