युवक का रास्ता रोक चाकू से वार, छावनी थाना में जुर्म दर्ज

Share this

दुर्ग न्यूज, 7 मार्च। कल देर रात भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र‌ में युवक का रास्ता रोक चाकू से हमला करने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ देर रात धारा 294, 323, 34, 341 और 506बी के तहत अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।
छावनी पुलिस ने बताया कि प्रकाश बेकरी के पास शारदा पारा केम्प 2 निवासी 29 वर्षीय शहबाज हुसैन नयन आप्टीकल दुर्ग में काम करता है। कल रात लगभग साढे़ 11 बजे वह अपने दोस्त इरशाद और प्रेम तुमने के साथ अपने निजी काम से बस स्टैण्ड पावर हाऊस आया था। इस दौरान उसकी एक्टिवा रोक बस स्टेण्ड पावर हाउस में महिन्द्रा बार के सामने खड़े अनश, यश और उसके एक अन्य साथी ने गाली गलौज की। अनश और यश अपने हाथ में धारदार चाकू पकड़े थे। गाली गलौज से मना करने पर आरोपियों ने शहबाज पर चाकू से वार कर दिया। उसके दाहिना हाथ की कोहनी के बाजू, पसली, बाएं हाथ की कोहनी और गाल में बाएं आंख के पास चाकू से हमला कर इरशाद और प्रेम के बीच बचाव करने पर वहां से भाग गए। लहुलुहान शहबाज ने रात में ही छावनी थाना पहुंच रिपोर्ट दर्ज करवाई है। हमलावर आरोपी में से एक युवक नंदिनी रोड शान मशीन शाप तथा दूसरा खुर्सीपार निवासी है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

Share this
READ MORE  फावड़ा से हमला करने वाला 11वीं बटालियन का जवान गिरफ्तार, चोरी का मोबाईल तो नहीं कहते हुए जमकर मारा