होली पर वाहन चेकिंग दौरान बिना नंबर के वाहन में गांजा ले जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार

Share this


भिलाई नगर, 8 मार्च। एसपी दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देश पर समस्त थाना और चौकी प्रभारियों को सघन वाहन चेकिंग व संदिग्ध व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करने में जुटी पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीएसपी बैंकर वैभव (भापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पदमनाभपुर के नेतृत्व में दुर्ग अनुविभाग की एडी टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मातृछाया फेस-2 धनोरा के पास रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान एक सफेद रंग की बिना नंबर की एक्टीवा वाहन में दो युवकों को रोका। वाहन में चालक के सामने दो भरी हुई प्लास्टिक की बोरी तथा गाड़ी के पीछे बैठा युवक एक भरी हुई प्लास्टिक बोरी पकड़कर बैठा हुआ था। चेक करने पर सभी प्लास्टिक बोरी में गांजा भरा हुआ मिला। जिसका वजन कुल 70.25 किलोग्राम व नगदी रकम 21 हजार रूपये मिला। बिना नंबर की एक्टीवा वाहन भी जब्त किया गया है। आरोपी जितेन्द्र साहू निवासी तालपुरी परिजात कालोनी एवं श्रीकांत निवासी रूआंबांधा आजाद चौक को गांजा तस्करी करते पकड़ा गया है। इनके विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  आमदी के श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर में ब्रम्ह मुहूर्त पर हुई आरती, जन्मोत्सव धूमधाम से मना