मुठभेड़ के बाद फोर्स ने जब्त की अमेरिकन ऑटोमेटिक राइफल | Force seized American automatic rifle after encounter

Share this

बीजापुरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

जिले के पोमरा में 10 दिन पहले 26 नवंबर हुई मुठभेड़ के बाद 4 नक्सलियों के शव के साथ 4 हथियार बरामद किए गए थे। नक्सलियों के पास से बरामद 4 हथियारों में एक यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरीका निर्मित ऑटोमेटिक कार्बाइन कैलिबर 30 एम-1 राइफल भी है। भले ही पुलिस और सुरक्षा बल के जवान इस बरामदगी को बड़ी सफलता मान रहे हैं, पर कहीं न कहीं यह बस्तर के नक्सल क्षेत्र में नक्सलियों से जंग लड़ रहे जवानों के लिए बुरी खबर भी है कि आखिर माओवादियों के पास यूनाइटेड स्टेट निर्मित हथियार कैसे पहुंचे?

300 गज तक है इसकी मारक क्षमता, एक साथ 15-20 राउंड फायर: एसपी आंजनेय वाष्णेय के मुताबिक इस हथियार की मारक क्षमता 300 गज बताई जा रही है, जिससे एक साथ 15 से 20 राउंड फायर किया जा सकता है, जो बेहद ही घातक साबित होता है। इस हथियार का उपयोग यूएस के सैनिकों ने सेकंड वर्ल्ड वार, वियतनाम वार और कोरियन युद्ध में बड़े पैमाने पर किया था।

यूएस मेड हथियार बरामद होने से पुलिस महकमे में सनसनी
पहले भी नारायणपुर के माड़ इलाके में हुए 1 एनकाउंटर के बाद जर्मन मेड राइफल बरामद किया गया था, परंतु पहली बार बीजापुर में नक्सलियों के पास से यूएस मेड हथियार बरामद होने से पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  बीजापुर में सुरक्षा बलों के जवानों पर नक्सली हमले में 3 जवान शहीद, 14 जवान घायल