पुलिसकर्मी गया ड्यूटी पर और इधर जलने लगा मकान, पड़ोसी घरों से भागे, इलाके की बिजली काटनी पड़ी | Police personnel’s house caught fire in Raipur

Share this

रायपुर4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रायपुर की एक रिहायशी कॉलोनी का मकान जल गया। मंगलवार की दोपहर हुए इस हादसे के बाद रहवासी सहमे नजर आए। इलाके की बिजली काटकर फायर फाइटर्स की टीम ने रेस्क्यू का काम किया घर लॉक था। अंदर जाने में दिक्कतें हुईं, बालकनी से भीतर जाकर आग बुझाने का काम किया गया।

मामला रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र के अवंति विहार इलाके का है। यह आग पुलिस विभाग में पदस्थ हवालदार गंगाप्रसाद तिवारी के घर में लगी। वहीं आग की खबर फैलते ही रिहायशी इलाका होने से रहवासी घरों से निकल कर सड़को पर आ गए। साथ ही पुलिस और दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी।

सूचना पाकर दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग कैसे लगी ये पता नहीं चल सका है। घर के मालिक नुकसान का मुआयना कर रहे हैं। पुलिसकर्मी घर लॉक करके ड्यूटी पर चला गया था, जब हादसा हुआ घर पर कोई नहीं था परिवार के बाकी लोग भी बाहर गए हुए थे। हादसा कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  जनता के सुझाव-अभिमत से तैयार होगा भाजपा का घोषणा पत्र, भाजपा घोषणा पत्र समिति के प्रदेश संयोजक विजय बघेल ने दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा को सौंपी सुझाव पेटिका