दुर्ग की खिलाड़ी आकर्षी अब पुलिस विभाग में डीएसपी बनाई गई

Share this

🟦 भूपेश बघेल कैबिनेट ने दी मंजूरी
दुर्ग न्यूज, 17 मार्च। विधानसभा में भूपेश बघेल की कैबिनेट बैठक में आज छत्तीसगढ़ की दुर्ग जिला की बैडमिंटन खिलाड़ी आकर्षी कश्यप को पुलिस विभाग में डीएसपी बनाया गया है।
आपको बता दें कि आज कैबिनेट मीटिंग में कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 बरमिंघम में सिल्वर मेडल प्राप्त आकर्षी कश्यप, दुर्ग को उप पुलिस अधीक्षक (द्वितीय श्रेणी राजपत्रित) पद पर नियुक्ति प्रदान करने का निर्णय लिया गया। आकर्षी कश्यप छत्तीसगढ़ की दुर्ग जिला की रहने वाली है तथा उनका जन्म 24 अगस्त 2001 में भिलाई में हुआ। आकर्षी कश्यप वर्तमान में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं, जिन्होंने नेपाल के काठमांडू और पोखरा में आयोजित दक्षिण एशियाई खेलों 2019 में स्वर्ण पदक जीता था। साल 2022 में आकर्षी ने व्यक्तिगत स्पर्धाओं में उबेर कप टीम, एशियाई खेलों और कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के लिए क्वालीफाई किया था।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  महिला पहलवानों के समर्थन में उतरी ट्रेड यूनियन, सिविक सेंटर में जमकर की नारेबाजी, कहा- गिरफ्तार किए जाएं बृजभूषण शरण सिंह