एसआर हॉस्पिटल ने नगर निगम भिलाई के 154 कर्मियों का किया फ्री हेल्थ चेकअप, जरूरतमंदों को मुफ्त दवाएं भी दीं

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

भिलाई,17 मार्च। नगर निगम भिलाई के सभागार में एसआर हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेन्टर चिखली दुर्ग द्वारा आज निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

शिविर का शुभारंभ निगम आयुक्त रोहित व्यास द्वारा भगवान धन्वंतरी के तैलचित्र पर माल्यापर्ण कर दीप प्रज्जवलित किया गया। निगम आयुक्त ने एसआर हॉस्पिस्टल की टीम द्वारा की जा रही मानव सेवा व सर्मपण भाव की प्रशंसा की।

इस शिविर में 154 निगम कमिर्यों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। शिविर मे नगर निगम के कर्मचारी एवं अधिकारियों ने सपरिवार अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ एसपी केसरवानी ने बताया कि शिविर मे हाई ब्लड प्रेशर, शुगर, घुटना दर्द, कमर दर्द, सर्दी-खासी, बुखार एवं अन्य कई शिकायतों को लेकर मरीजों ने अपना परीक्षण कराया।

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ छाया भारती ( रेटीना सर्जन ) ने बताया कि कुल 106 मरीजों ने नेत्र परीक्षण कराया जिसमें 15 मरीजों को मोतियाबिन्द एवं ऑख में नखुना की शिकायत पाई गई। कई मरीजों के रेटीना में भी शिकायत पाई गई। शिविर में सभी कर्मियो का निःशुल्क ब्लड शुगर जॉच किया गया ।शिविर में डॉ एसके पटेल, प्रेम चन्द्राकर, चन्द्र सेन राठौर, श्रीमती सीमा बरहरे, यमुना पटेल ने स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान कीं।

Share this
READ MORE  धमतरी विधायक रंजना साहू का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, ट्रक को साइड देते समय हुआ हादसा