दुर्ग में आईएमए का 18वां वार्षिक सम्मेलन कल से अनेक विशेषज्ञ चिकित्सक आएंगे

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग न्यूज,17 मार्च। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की छत्तीसगढ़ शाखा का वार्षिक अधिवेशन 18 एवं 19 मार्च को दुर्ग में होटल सागर इंटरनेशनल में आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ शरद अग्रवाल मुख्य अतिथि होंगे। वे सम्मेलन में आए विभिन्न शाखाओं के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उनका मार्गदर्शन करेंगे। इस कार्यक्रम में एम्स रायपुर के डायरेक्टर डॉ नितिन नागरकर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। रायपुर के प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ एवं राष्ट्रीय न्यूरोलॉजी एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ अनूप वर्मा शपथ ग्रहण अधिकारी होंगे। इस सम्मेलन में लगभग 400 चिकित्सकों के शामिल होने की संभावना है। सम्मेलन में विभिन्न
विषयों पर विशेषज्ञों के भाषण होंगे जिसमें प्रमुख रूप से कोकिलाबेन मुंबई, अपोलो इंद्रप्रस्थ, दिल्ली एवं एचसीजी कैंसर हॉस्पिटल नागपुर के साथ रायपुर के विभिन्न अस्पतालों के विशेषज्ञ अपने अनुभवों से चिकित्सकों का ज्ञानवर्धन करेंगे।
दुर्ग के डॉ शरद पाटणकर आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं डॉ अजय गोवर्धन चैयरमैन, डॉ कौशलेंद्र ठाकुर सचिव, डॉ प्रभात पांडे साइंटिफिक कमेटी के चेयरमैन, डॉ रवि शुक्ला साइंटिफिक कमेटी के चेयरमैन हैं। आईएमए की दुर्ग शाखा प्रदेश की एक सक्रिय शाखा के रूप में जानी पहचानी जा जाती है तथा उसे प्रतिवर्ष राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त होते रहे हैं। आईएमए की राज्य शाखा के अध्यक्ष डॉ शरद पाटणकर ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात चिकित्सकों से संबंधित नर्सिंग होम एक्ट, एकल चलित क्लिनिक, चिकित्सा छात्रों के बॉन्ड से संबंधित समस्याओं से स्वास्थ्य मंत्री को अवगत कराया एवं उनके निराकरण का आग्रह किया था। इस अधिवेशन में भी इन विषयों पर विचार विमर्श के पश्चात एवं अन्य कई लंबित मुद्दों पर चर्चा के उपरांत शासन स्तर पर इसके निराकरण का प्रयास किया जाएगा। इस सम्मेलन में छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न योजनाओं एवं प्रोजेक्ट पर भी जिसमें मुख्यत: लैंगिक हिंसा, एड्स पीसीपीएनडीटी इत्यादि विषयों पर भी प्रकाश डाला जाएगा।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  विज्ञान के पूरे अंक अर्जित करने का बताया तरीका | How to score full marks in science