तेलंगाना में 8 मंजिला कॉम्प्लेक्स में आग से 6 की मौत, मृतकों की उम्र 20 से 24 वर्ष, सभी कॉल सेंटर में काम करते थे

Share this

सिकंदराबाद,17 मार्च। तेलंगाना में सिकंदराबाद के स्वप्नलोक कॉम्प्लेक्स में आग लगने से 4 लड़कियों सहित 6 की मौत हो गई। सभी मृतकों की उम्र 20 से 24 साल के बीच है। ये सभी पांचवीं मंजिल पर स्थित कॉल सेंटर के कर्मचारी थे।

इस अग्नि दुर्घटना में मरने वाले छह लोगों की पहचान कॉल सेंटर में काम करने वाले त्रिवेणी, श्रावणी, वेन्नेला, प्रमिला, शिवा और प्रशांत के रूप में हुई है। इनमें प्रशांत की अपोलो अस्पताल में, जबकि अन्य पांच की गांधी अस्पताल में मौत हुई।

बताया गया कि गुरुवार की शाम लगभग 7:30 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। आग इतनी भीषण थी कि आठवीं मंजिल से पांचवीं मंजिल तक पहुंच गई।
रेस्क्यू टीम ने कॉम्प्लेक्स से 12 लोगों को सुरक्षित निकाला। धुएं की वजह से सांस लेने में दिक्कत होने से 6 लोग बेहोश हो गए थे, जिनका इलाज किया जा रहा है। एडिशनल डीसीपी सैयद रफीक ने बताया कि गुरुवार की शाम लगभग 7:30 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। यह कॉम्प्लेक्स आठ मंजिला था। आग आठवीं मंजिल से शुरू हुई और पांचवीं मंजिल तक फैल गई। हालांकि बारिश की वजह से आग बुझाने में फायर ब्रिगेड टीम को काफी मदद मिली।

Share this
READ MORE  विश्व महिला बाक्सिंग चैम्पियनशिप, निकहत जरीन लगातार दूसरी बार बनीं विश्व चैंपियन