


दुर्ग न्यूज, 23 मार्च। चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन साईं मंदिर परिसर इस्पात नगर रिसाली भिलाई में ज्योत कलश की स्थापना की गई। मंदिर में ज्योत स्थापना का यह पहला वर्ष है। सुबह मंदिर के पुजारी श्रीनिवासुलू द्वारा माता का श्रृंगार कर संपूर्ण विधि विधान से अभिषेक किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

