आयुक्त ने जारी किया आदेश तीन दिन के अंदर नई पदस्थापना में जाने के आदेश | Commissioner issued order to go to new posting within three days

Share this

दुर्गएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
दुर्ग नगर निगम - Dainik Bhaskar

दुर्ग नगर निगम

दुर्ग नगर निगम के प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी और आयुक्त लक्ष्मण तिवारी ने तबादला आदेश जारी किया है। इस आदेश में बड़ी संख्या दुर्ग निगम के अधिकारी और कर्मचारियों को एक विभाग से दूसरे विभाग में भेजा गया है। आयुक्त ने सभी लोगों को तीन दिन के भीतर नई पदस्थापना में ज्वाइन करने के भी निर्देश दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार को कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने नगरीय निकाय के आयुक्तों की बैठक बुलाई थी। उस बैठक में उन्होंने निर्देश दिया था कि 3 सालों से अधिक समय तक एक ही स्थान पर पदस्थ लिपिक/सहायक ग्रेड 3 के कर्मचारियों का विभागीय तबादला किया जाए। प्रशासनिक व्यवस्था एवं विभागीय कार्य सुचारू रूप से चले इसको देखते हुए आयुक्त आईएएस लक्ष्मण तिवारी ने दुर्ग नगर निगम का आदेश जारी कर दिया है। जिन कर्मचारियों का तबादला किया गया है उनके नाम की सूची भी जारी कर दी गई है।
इन कर्मचारियों का हुआ तबादला
वंदना श्रीवास्तव (सहायक ग्रेट 2) को स्वास्थ्य विभाग से लोग कर्म विभाग भेजा गया है। इसी तरह गणेशी यादव (सहायक ग्रेट 2) को राजस्व विभाग से पीएमएवाय, चंदलेखा कसार (सहायक ग्रेट 3) लोक कर्म विभाग से स्वास्थ्य विभाग, पुरषोतम साहू (सहायक ग्रेट 3) को भवन शाखा से जलग्रह विभाग, सजंय निर्मलकर सहायक ग्रेट 3 को लेखा शाखा से स्थापना ट्रांसफर किया गया है। आसी तस्लीम (सहायक ग्रेट 3) को स्थापना शाखा से लेखा शाखा, तोरणलाल साहू को सहायक राजस्व निरीक्षक लोक सेवा केन्द्र से नामांतरण राजस्व विभाग, उषा यादव को राजस्व निरीक्षक लोक कर्म विभाग से लोक सेवा केन्द्र, योगेंद्र वर्मा (सहायक राजस्व) निरीक्षक को लेखा शाखा से लोक कर्म विभाग, कोमल यादव राजस्व निरीक्षक को लोक कर्म विभाग से लेखा शाखा, भूपेंद्र गोइर (सहायक ग्रेट 3) को स्टेनो से ई गर्वनेंस, निदान, प्रभारी कम्प्यूटर आपरेटर, पंकज चन्द्रवंशी (सहायक प्रोग्रामर) को प्रोग्रामर से स्टेनो आयुक्त किया गया। रोहिताश पांडेय (सहायक ग्रेट 3) को संग्लन उपयुक्त से राजस्व विभाग में किया गया। नेहा यादव (सहायक ग्रेट 3) को आवक जावक से जनसंपर्क विभाग में किया गया। पूर्णिमा तिवारी (सहायक ग्रेट 3) को स्थापना से मूख लिपिक स्थापना में किया गया। रुखमणी राजपूत (सहायक ग्रेट 3) को जलग्रह विभाग से भवन शाखा में भेजा गया। डजेन्द्र भारती सहायक राजस्व निरीक्षक को बाजार शाखा से भवन शाखा भेजा गया। क्षमा शर्मा (ओसणी संयोजक) को भवन शाखा से बाजार शाखा और लता यादव (सहायक राजस्व निरीक्षक) को जनसंपर्क विभाग से आवक जावक में भेजा गया।
भिलाई, रिसाली और भिलाई चरोदा निगम में भी होंगे तबादले
दुर्ग निगम के बाद भिलाई, रिसाली और भिलाई तीन चरोदा नगर निगम में भी इसी तरह तबादले किए जाएंगे। उनके यहां तीन सालों से पदस्थ कर्मचारियों की सूची तैयार की जा रही है। हो सका तो एक से दो दिन में वहां का भी आदेश संबंधित आयुक्तों द्वारा जारी किया जाएगा।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  महादेव एप: रवि उप्पल को दुबई से दुर्ग लाने की तैयारी, ED ने पिछले हफ्ते दुबई से किया था गिरफ्तार