दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने फूंक दी यात्री बस, यात्रियों को उतारा और जला दी

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दंतेवाड़ा,1 अप्रैल। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने यात्री बस को आग के हवाले कर दिया। शनिवार सुबह दंतेवाड़ा-नारायणपुर जिले के बीच चलने वाली यात्री बस को नक्सलियों ने पहले रोका और फिर यात्रियों को उतारकर उसमें आग लगा दी। बताया जा रहा है कि लगभग 30 नक्सली सड़क पर पहुंच गए थे। नक्सलियों को देखकर यात्रियों में हड़कंप मच गया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह नारायणपुर से दंतेवाड़ा के लिए निकली यात्री बस को नक्सलियों ने बारसूर-पल्ली मार्ग पर घोटिया चौक के पास रोक लिया। बस में 20 से ज्यादा यात्री सवार थे। 25 से 30 की संख्या में नक्सलियों ने बस को रोका और पहले यात्रियों को उतारा। इसके बाद बस की डीजल टैंक को फोड़कर उसी डीजल को बस पर छिड़का और आग लगा दी। कुछ ही देर में बस जलकर खाक हो गया। सड़क पर बस का ढांचा ही रह गया।

इस वारदात के दौरान नक्सलियों ने बस चालक को धमकी भी दी और वहां बैनर भी टांग दिया। जिस जगह पर नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया उससे कुछ दूरी पर सुरक्षाबलों के मालेवाही और बोदली कैंप हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों को मौके पर रवाना किया गया। सुरक्षाबलों के पहुंचने से पहले की नक्सली वहां से भाग चुके थे। जवान आसपास सर्चिंग में जुट गए हैं। जवानों ने मौके से नक्सलियों द्वारा लगाया गया बैनर बरामद किया है।

Share this
READ MORE  DEO Transfer : क‌ई जिला शिक्षा अधिकारी बदले गए, बीईओ व प्राचार्यों का भी तबादला