लगभग 3 हजार युवाओं को मिल सकती है सरकारी नौकरी, वेतन है 30 से 92 हजार महीना, देखिए कैसे करना होगा आवेदन

Share this

दुर्ग न्यूज डेस्क, 4 अप्रैल। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने 2 हजार 859 पदों पर वैकेंसी निकली है। जिसके तहत सोशल सिक्योरिटी असिस्टेंट (SSA) के 2 हजार 674 और स्टेनोग्राफर के 185 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। ऐसे में जो भी उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करना चाहता हैं वो 26 अप्रैल तक EPFO की ऑफिशियल वेबसाइट epfindia.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

आपको बता दें कि सोशल सिक्योरिटी असिस्टेंट (SSA) के पद के लिए कैटेगरी के अनुसार अनारक्षित – 999 पद, एससी- 359, एसटी – 273, ओबीसी – 514, ईडब्ल्यूएस-529 पद हैं। स्टेनोग्राफर के पद के लिए कैटेगरी के अनुसार वैकेंसी
अनारक्षित – 74 पद, एससी- 28, एसटी – 14, ओबीसी – 50, ईडब्ल्यूएस – 19 पद हैं।
EPFO द्वारा सिक्योरिटी असिस्टेंट पद पर सिलेक्ट होने पर उम्मीदवारों को 29 हजार 200 रुपये से लेकर 92 हजार 300 रुपये तक सैलरी दी जाएगी। जबकि स्टेनोग्राफर पद पर सिलेक्ट उम्मीदवारों को 25 हजार 500 रुपये से लेकर 81 हजार 100 रुपये तक सैलरी दी जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट की उम्र 18 से 27 साल के बीच होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2023 के हिसाब से की जाएगी। हालांकि रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को नियमों के तहत छूट दी जाएगी। भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी और EWS श्रेणी के उम्मीदवारों को 700 रुपए फीस देनी होगी जबकि आरक्षित वर्ग और महिला उम्मीदवारों को फीस में छूट दी गई है। सोशल सिक्योरिटी असिस्टेंट (SSA) के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी भी विषय से ग्रेजुएशन की डिग्री होने चाहिए। इसके साथ ही 35 शब्द प्रति मिनट की गति से इंग्लिश टाइपिंग या 30 शब्द प्रति मिनट की गति से हिंदी टाइपिंग आनी चाहिए जबकि स्टेनोग्राफर पद के लिए उम्मीदवार को 12वीं पास होना चाहिए। इसके साथ ही डिक्टेशन – 10, मिनट-80 शब्द प्रति मिनट, ट्रांसक्रिप्शन- 50 मिनट (इंग्लिश) 65 मिनट (हिंदी) होना जरुरी है।
2800 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का सिलेक्शन कंप्यूटर आधारित रिटन टेस्ट, स्टेनो स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवार को मेरिट के आधार पर पोस्टिंग दी जाएगी। आनलाइन आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.epfindia.gov.in पर जाएं। होमपेज पर रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें। इसके बाद अप्लीकेशन फॉर्म भरें। सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। आवेदन सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसी की हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  CENTRAL BANK OF INDIA RECRUITMENT 2023 💥 5 हजार पदों पर निकली भर्ती 💥 यहां से करें आनलाईन आवेदन