CG में कोरोना सक्रिय मामले तेजी से बढ़े, पूर्व मंत्री भी संक्रमित

Share this

भिलाई, 21 अप्रैल। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ में कोरोना के 584 नए मरीज मिले हैं। आज छत्तीसगढ़ के एक पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 2 हजार 986 तक पहुंच गई है। इस बीच प्रदेश में दो मरीजों की मौत भी हुई है। यह मौते जांजगीर चांपा व बस्तर जिले में हुई हैं।आपको बता दें कि बीते 24 घंटों के दौरान 6145 सैंपलों की जांच की गई। इस दौरान प्रदेश का पॉजिटिविटी दर 9.50 फीसदी रहा। एक बार फिर से  राजधानी रायपुर में ही सर्वाधिक संक्रमित मिले हैं। यहां सबसे ज्यादा 101 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही रायपुर में एक्टिव मरीजों की संख्या 400 के करीब पहुंचने वाली है। जबकि दुर्ग, राजनांदगांव, सरगुजा में 200 से ज्यादा सक्रिय मामले हैं। वहीं कई जिलों में 100 से ज्यादा मरीज हैं।

Share this
READ MORE  विधानसभा में उत्कृष्टता अलंकरण एवं विदाई समारोह, पत्रकार राहुल जैन और देवव्रत भगत हुए सम्मानित