लाईट एवं लेजर शो के माध्यम से श्रद्धालु जानेंगे भगवान श्री राम के वनवास की कहानियां, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 22 से 24 अप्रैल तक आयोजित माता कौशल्या महोत्सव के पहले दिन करेंगे लोकार्पण

Share this

माता कौशल्या धाम चंदखुरी में दिखेगा वॉटर, लेजर, लाईट एवं साऊण्ड का रोमांच

लाईट एवं लेजर शो के माध्यम से श्रद्धालु जानेंगे भगवान श्री राम के वनवास की कहानिया

देश में एकमात्र माता कौशल्या मंदिर रायपुर के चंदखुरी में  

रायपुर,22 अप्रैल। रायपुर के चंदखुरी में स्थित माता कौशल्या धाम में 22 से 24 अप्रैल तक तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को इस महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर श्रद्धालुओं को एक नए रोमांच का अनुभव होगा। राम वनगमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत चंदखुरी के कौशल्या धाम परिसर में किये जा रहे विकास कार्यो के अंतर्गत 10 करोड़ की लागत से तैयार वॉटर, लेजर, लाईट एवं साऊण्ड शो शुरू किया जा रहा है। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किया जायेगा । महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

माता कौशल्या धाम में शुरू हो रहे वाटर, लाईट एवं लेजर शो के माध्यम से श्रद्धालु भगवान श्री राम के वनवास और वन गमन पथ की कहानियां सुन और देख सकेंगे। इस शो में माता कौशल्या के जीवन चरित्र का विवरण प्रस्तुत किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ की शस्य श्यामला भूमि में रामायण काल की अनेक घटनाएँ हुई हैं जिसका प्रमाण यहां की लोक संस्कृति, लोक कला, दंत कथा और लोकोक्तियाँ हैं। विभिन्न शोधपत्रों, अभिलेखों एवं मान्यता अनुसार भगवान श्री राम ने अपना वनवास काल छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों पर व्यतीत किया। चंदखुरी को भगवान श्रीराम का ननिहाल माना जाता है, जो दक्षिण कोसल के नाम से पूरे देश में प्रसिद्ध है।

चंदखुरी स्थित माता कौशल्या धाम, राम वनगमन पर्यटन परिपथ का अति महत्वपूर्ण स्थल है । यह स्थल राजधानी रायपुर में स्थित है।

READ MORE  मिस्टर, मिस एवं मिसेज इंडिया का ग्रैंड फिनाले भिलाई में, 5 को राष्ट्रीय स्तर का पीजेंट शो

 

Share this