ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे लाने प्रतियोगिताएं होनी चाहिए : ताम्रध्वज साहू, दुर्ग जिला कबड्डी प्रीमियर लीग में जनपद की जांबाज टीम ने विधायक ट्रॉफी पर किया कब्ज़ा

Share this

दुर्ग न्यूज, 8 म‌ई। गृहमंत्री व क्षेत्रीय विधायक ताम्रध्वज साहू के मार्गदर्शन में स्व.भरतलाल देशमुख स्मृति क्रीड़ा संस्था कुथरेल के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय दुर्ग जिला कबड्डी प्रीमियर लीग विधायक ट्राफी का समापन ग्राम कुथरेल के दशहरा मैदान में हुआ। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर जनपद के जांबाज की टीम रही। द्वितीय स्थान रिसाली रॉयल्स, तृतीय स्थान पर सरपंच योद्धा की टीम रही।

कार्यक्रम के मुख्यअतिथि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू थे। अध्यक्षता जिला पंचायत दुर्ग अध्यक्ष पुष्पा भुनेश्वर यादव ने की। विशेष अतिथि अध्यक्ष केश शिल्प बोर्ड नंदकुमार सेन, उपाध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल केशव बंटी हरमुख,अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग देवेंद्र देशमुख, नगर निगम रिसाली महापौर शशि सिन्हा, आयोजन के संरक्षक समाजसेवी हर्ष साहू , सभापति टिकेश्वरी लाल देशमुख,जनपद उपाध्यक्ष झमित गायकवाड़, सभापति राकेश हिरवानी, सरपंच संघ अध्यक्ष मुकुंद पारकर थे। मुख्यअतिथि श्री साहू ने कहा कि जीवन में खेलों का बड़ा महत्व है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को खेलों से जुड़ना चाहिए। हमारी सरकार हमेशा खेल, खिलाड़ी और परम्पराओं की पोषक रही है। छत्तीसगढ़ के कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय कबड़्डी में नेतृत्व कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए इस तरह के प्रतियोगिता ग्रामीण क्षेत्रों में हमेशा होने चाहिए। जिससे कि खिलाड़ी जिला स्तर पर व प्रदेश स्तर पर अपना प्रदर्शन कर सके और अपने गांव व क्षेत्र का नाम रोशन कर सके। सेउन्होंने कहा खिलाड़ियों को जीत-हार के द्वंद से ऊपर उठकर हमेशा खिलाड़ी भावना से खेल खेलने हेतु प्रेरित भी किया।
इससे पहले दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में सुआ नृत्य, क्रिकेट प्रतियोगिता, महिला कबड्डी, सांस्कृतिक लोक कला महोत्सव जैसे विभिन्न कार्यक्रम क्षेत्रीय विधायक के मार्गदर्शन एवं समाजसेवी हर्ष साहू के नेतृत्व में हुए हैं।

READ MORE  बस्तर की आदिम जन संसद को राजपथ पर दिखाएंगे भिलाई के रिखी, राजपथ पर 10 वीं बार राष्ट्रीय परेड का हिस्सा बनेगी रिखी और उनकी टीम 

इन्हें मिला पुरस्कार

बेस्ट ऑल राउंडर सुजीत सिरदार, बेस्ट रेडर विनय साहू ,बेस्ट ब्लॉकर आकाश निषाद, बेस्ट डमी प्रदीप पारकर , बेस्ट लेफ़्ट कार्नर सुमेंद , बेस्ट डमी डिपेश बेस्ट ब्लॉकर चमन रहे। आभार प्रदर्शन जिला अध्यक्ष कबड्डी संघ केशव बंटी हरमुख एवं मंच संचालन खिलेंद्र यादव ने किया।

Share this