दुर्ग, 8 मई। कलेक्टर व अध्यक्ष, इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला दुर्ग पुष्पेन्द्र कुमार मीणा की प्रेरणा एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी व सचिव इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी डॉ. जेपी मेश्राम तथा जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल के मार्गदर्शन में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी दुर्ग द्वारा 8 मई विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर फादर ऑफ द रेडक्रॉस एण्ड मूवमेंट हैनरी डुनॉट को याद किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में जिला शिक्षा अधिकारी की उपस्थिति में सर जान हैनरी डुनॉट के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि रेडक्रॉस की सेवा ही उनकी पहचान है, इसी तरह जीवन में हमेशा मानव सेवा को अपनाना चाहिए। इसके पश्चात काउंसलर एवं वॉलेण्टियर को कोरोना के नियमों का पालन करने तथा इसके प्रति सभी नागरिकों को जागरूक किया जाना है। इसके पश्चात् यूथ एवं जूनियर रेडक्रॉस छात्र-छात्राओं एवं काउंसलरों द्वारा कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जूनियर रेडक्रॉस द्वारा आयोजित पैदल रैली जागरुकता कार्यक्रम को सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी तनवीर अकील ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली शहर के प्रमुख मार्गाे से गुजरते हुए एड्स जागरूकता संबंधी नारे लगाते हुए भ्रमण किये।
इस दौरान यूथ एवं जूनियर रेडक्रॉस छात्र-छात्रा एवं काउंसलरों के द्वारा वृद्धाश्रम पुलगांव दुर्ग में जाकर वृद्धजनों को फल वितरण किया गया। इसके पश्चात राज्य मुख्यालय से प्राप्त हाईजिन किट व मास्क को सुराना कॉलेज के सामने उपस्थित रेडक्रॉस छात्र-छात्रा एवं काउंसलर द्वारा स्वच्छता दीदियों को वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत में काउंसलर एवं यूथ रेडक्रॉस के द्वारा रक्तदान किया गया। उक्त कार्यक्रम में महावीर जैन विद्यालय दुर्ग, तुलाराम आर्य कन्या उ.मा.वि.दुर्ग, दाऊ र.प्र.रा.विद्यालय दुर्ग, सेठ रतन चंद सुराना महाविद्यालय के यूथ एवं जुनियर रेडक्रॉस के छात्र-छात्रा सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी दुर्ग के जिला संगठक युवराज देशमुख, संजय कुमार लहरे, संतोष कुमार बघेल, सचिन कुमार शर्मा, सरिता अग्रवाल, हेमलता बंजारे, मनोरमा पाण्डे, नीतु राय, रेखा शर्मा, जुगल किशोर नेताम, डॉ. उमेश वैद्य, अनिल साहू, कीर्तन पटेल, अजय नारायण, सुशील असाटी, श्रद्धा साहू, कलश जैन, रितेश रहंगडारे आदि का योगदान रहा।
