कबाड़ फैक्ट्री में लगी आग, 4 घंटे बाद आग पर पाया गया काबू

Share this

दुर्ग न्यूज, 8 म‌ई। सोमवार तड़के दुर्ग में एक कबाड़ की फैक्ट्री में आग लग गई। 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इधर फैक्ट्री संचालक ने आग से 85 लाख रुपए का नुकसान होने का दावा किया है, जो कि पुलिस के गले नहीं उतर रहा है। पुलिस ने उससे माल के बिल और दस्तावेज मांगे हैं।

पुलिस को सोमवार तड़के 4 बजे के करीब एनके इंडस्ट्रीज में आग लगने की सूचना मिली थी। फैक्ट्री में प्लास्टिक के कबाड़ रिसाइकिल करने का काम किया जाता है। इसलिए वहां आग तेजी से फैल गई और बड़ा रूप ले लिया। पुलिस ने तुरंत अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं विभाग दुर्ग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वहां दमकल की तीन गाड़ियां पहुंची। दमकल कर्मियों ने लगभग चार से साढ़े चार घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद सुबह 9 बजे के करीब आग पर काबू पाया। आग बुझाने में लगभग 10-15 गाड़ी पानी और फोम का इस्तेमाल किया गया। समय पर आग बुझ जाने से आग दूसरी फैक्ट्री तक नहीं पहुंच सकी।

Share this
READ MORE  दुर्ग में एस‌आई, एएसआई सहित 25 कांस्टेबल का तबादला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राम गोपाल गर्ग ने जारी किया आदेश  पहली बार पुलिस में स्वयं के आवेदन पर किए गए ट्रांसफर