भाजपा महिला मोर्चा आज करेगी सीएम और आबकारी मंत्री का पुतला दहन

Share this

 

दुर्ग न्यूज, 9 म‌ई। भारतीय जनता पार्टी द्वारा छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के 2000 करोड़ रुपए के शराब घोटाला के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। इसके तहत आज मंगलवार को जिले के सभी मंडलों में भाजपा महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा का पुतला दहन किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार पार्टी प्रदेश नेतृत्व एवं जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल एवं जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के निर्देशानुसार चरणबद्ध रूप से आंदोलन किया जाएगा।
10 मई को जिले के सभी मंडलों में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा का पुतला दहन किया जाएगा।
इसी प्रकार 11 मई को जिला भाजपा द्वारा दुर्ग में हिंदी भवन के सामने दोपहर 1 बजे जिला स्तरीय महाधरना होगा। जिला भाजपा महामंत्री ललित चंद्राकर एवं सुरेन्द्र कौशिक ने यह जानकारी देते हुए समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से उपस्थिति की अपील की है।

Share this
READ MORE  मॉब लिचिंग मामला : डीजीपी से मिला मुस्लिम समाज का प्रतिनिधिमंडल, जल्द करवाई का मिला आश्वासन