मर्डर कर सिर कटी लाश लेकर घूम रहा था ड्राइवर, पुलिस तलाशी में पकड़ाया

Share this

दुर्ग न्यूज, डेस्क, 23 मई। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के ग्राम गगोरी में एक व्यक्ति सिर कटी लाश लेकर पिकअप वाहन में घूम रहा था। चेकिंग में पुलिस ने जब सिर और धड़ गाड़ी में देखा तो सबके होश फाख्ता हो गए।

पुलिस ने पूछताछ के बाद बताया कि आरोपी ने रायगढ़ में हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। इसके बाद वो मृतक का सिर और धड़ पिकअप में लेकर घूम रहा था। यह मामला सरसींवा थाना क्षेत्र का है। आरोपी का नाम उमाशंकर साहू बताया जा रहा है। पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुटी हुई है। सभी थाना क्षेत्रों में लाश की फोटो भेज दी गई है। जांच में डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक की टीम की भी मदद ली जा रही है।

Share this
READ MORE  आन लाइन ठगी, दुर्ग के रेडीमेड कपड़ा व्यापारी को साढ़े 3 लाख का लगाया चूना, मात्र 21 सौ रुपए कैशबैक के झांसे में आ गया