राज्य महिला चेस चैंपियनशिप में रायपुर की प्राची बनी विजेता, रिदम रिद्धिमा चरण और प्राची का राष्ट्रीय महिला चेस चैंपियनशिप के लिए चयन

Share this

दुर्ग न्यूज, 29 म‌ई। छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के निर्देशन में जिला शतरंज संघ दुर्ग द्वारा छत्तीसगढ़ स्टेट महिला चैस चैंपियनशिप 2023 का समापन सेक्टर 6 भिलाई स्थित ब्रज मण्डल गीता भवन में हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि ब्रज मण्डल के संरक्षक अतवीर सिंह राघव थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष राकेश यदुवंशी, विशेष अतिथि महासचिव सूरज सिंघला, प्रदेश शतरंज संघ के महासचिव विनोद राठी,अंतराष्ट्रीय महिला खिलाड़ी सुश्री किरण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रदीप दास,आरसी अग्रवाल एवं जिला शतरंज संघ दुर्ग के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत थे। कार्यक्रम का संचालन जिला शतरंज संघ रायपुर के सचिव नवीन शुक्ला ने किया।

49वीं नेशनल वीमेन चैस चैंपियनशिप 2023 के लिए चयनित 4 खिलाड़ी प्राची यादव (रायपुर), रिदम सिंघल (रायपुर), रिद्धिमा तिवारी (दुर्ग) तथा चरणजीत कौर (दुर्ग) हैं।

स्टैंडबाई खिलाड़ियों में

1. हिमानी देवांगन (दुर्ग) 2. धारिणी साहू (बालोद)

सभी विजेता एवं चयनित खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि एवं उपस्थित अतिथियों ने नगद राशि एवं ट्राफी देकर सम्मानित किया। स्पर्धा के चीफ आर्बिटर राकी देवांगन एवं डिप्टी आर्बिटर अनीस अंसारी एवं एसके भगत थे।

समापन समारोह में मुख्य रूप से रोहित यादव, तुलसी सोनी, मुकेश तिवारी, बांबेशर एवं अन्य विशिष्ट जन उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन जिला शतरंज संघ दुर्ग के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत ने किया।

Share this
READ MORE  सीएसपी की सरप्राईज चेकिंग, 5 अड्डों पर दबिश में 50 से ज्यादा ज्यादा सटोरिए पकड़ाए, देखें विडियो