गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने ग्रामीण क्षेत्र में किया लोकार्पण भूमिपूजन, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं 

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग न्यूज, 29 म‌ई। गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू सोमवार को दुर्ग जिले के दुर्ग विकासखंड के विभिन्न गांवों का दौरा किया एवं विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

कार्यक्रम में मुख्यअतिथि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू थे। अध्यक्षता अध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग पुष्पा भुनेश्वर यादव, विशेष अतिथि उपाध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल केशव बंटी हरमुख,अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग देवेंद्र देशमुख, महामंत्री प्रदेश कांग्रेस जितेन्द्र साहू,जनपद उपाध्यक्ष झमीत गायकवाड़, कृषि सभापति योगिता चंद्राकर,प्रदेश किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष कृष्णा देवांगन,जेल संदर्शक भरत साहू ,जनपद सदस्य भुनेश्वरी ठाकुर, सरर्पंच ग्राम मोहलई खेमीन निषाद, सरपंच कोटनी मनोज साहू उपस्थित थे। इस मौके पर गृह मंत्री ने ग्रामीणों से समस्याएं पूछीं और उनके त्वरित निराकरण के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।

ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं के मामले में किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन की सतत मॉनिटरिंग करते रहें। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का विकास शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य विधानसभा क्षेत्र का लगातार दौरा कर यह देखना है कि शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन किस तरह हो रहा है और गांव के विकास के लिए और क्या किया जा सकता है। उन्होंने ग्राम मोहलई, कोटनी पिपरछेडी सहित अन्य गांव में लाखों के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

Share this
READ MORE  राज्य स्तरीय सीनियर फीडे रेटिंग शतरंज चैंपियनशिप में दुर्ग जिले के खिलाड़ियों का दबदबा, एस धनंजय बने विजेता, यशद, आशुतोष नेशनल चेस चैंपियनशिप के लिए चयनित