भाजपा गंजपारा सदर मंडल की कार्यकारिणी घोषित, श्याम शर्मा, कृष्णा निर्मलकर बने महामंत्री

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग न्यूज, 29 मई। भारतीय जनता पार्टी जिला दुर्ग अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के अनुमोदन एवं जिला संगठन प्रभारी राजीव अग्रवाल की सहमति से गंजपारा सदर मंडल अध्यक्ष मदन वाढ़ई ने अपनी कार्यकारिणी घोषित की। गंजपारा सदर मंडल में निवासरत समस्त मोर्चों के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी तथा प्रकोष्ठों के प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला संयोजक सहसंयोजक विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में कार्यकारिणी में शामिल रहेंगे। गंजपारा सदर मंडल की नवघोषित कार्यकारिणी निम्नानुसार है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

अध्यक्ष- मदन वाढ़ई, उपाध्यक्ष- संदीप जैन, राहुल पंडित, गुलाब वर्मा, द्वारिका साहू, अनूप यादव, हिमांशु शुक्ला। महामंत्री- श्याम शर्मा एवं कृष्णा निर्मलकर। मंत्री- रीता देवी सिंह, हेमंत खत्री, छन्नू यादव, शिव नायक। कोषाध्यक्ष- उमेश गिरी गोस्वामी। कार्यालय मंत्री- टीकम साहू। सह कार्यालय मंत्री- दिव्या रूसिया। मीडिया प्रभारी- देव वर्मा। सोशल मीडिया प्रभारी- कुंदन साहू। आईटी सेल प्रभारी – महेंद्र यादव।

दीपक सिन्हा भाजयुमो मंडल अध्यक्ष 

भाजयुमो जिलाध्यक्ष जीत हेमचंद यादव द्वारा दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के अनुमोदन एवं गंजपारा सदर भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन वाढई की अनुशंसा पर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष दीपक सिन्हा को नियुक्त किया गया है।

 

भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी द्वारा दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के अनुमोदन एवं गंजपारा सदर भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन वाढई की अनुशंसा पर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती रोशनी फत्ते साहू को बनाया गया है।

 

मंडल के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों से जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने आव्हान किया कि पार्टी से ही कार्यकर्ता की पहचान बनती है, पार्टी ही कर्मठ कार्यकर्ता को नेता के रूप में स्थापित करती है। आगामी चुनौतियों का टीम भावना के साथ पूरी क्षमता से सामना करें और व्यक्तिवादी सोच से परे हटकर पार्टी तथा कमल निशान को ही सब कुछ मानते हुए मंडल में संगठन को मजबूत करने के लिए बेहतर समन्वय के साथ एकजुट होकर काम करें।

READ MORE  गणतंत्र दिवस पर शराब के नशे में स्कूल पहुंचे "मास्टर जी"
Share this