वैष्णो देवी दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की बस खाई में गिरी, 10 की मौत

Share this

दुर्ग न्यूज डेस्क, 30 मई। अमृतसर से वैष्णो देवी जा रहे श्रद्धालुओं की बस हादसे का शिकार हो गई। बस में करीब 75 यात्री सवार थे, जिसमें 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 60 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

जानकारी के अनुसार अमृतसर से श्रद्धालुओं से भरी बस माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रही थी। इसी बीच जब बस जम्मू कश्मीर के झज्जर कोटली के पास पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि ड्राइवर द्वारा बस का संतुलन खोने से बस खाई में गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयानक था कि बस के परखच्चे उड़ गए।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

वहीं मौके पर बीएसएफ जवानों और पुलिस अधिकारियों द्वारा राहत कार्य चलाया गया है, जो बस में से यात्रियों को बाहर निकाल रहे हैं। वहीं घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Share this
READ MORE  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया अग्रोहा धाम का लोकार्पण